जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने जताई इस दिन भारी बारिश की संभावना

 

 

जम्मू: जम्मू कश्मीर में खासकर जम्मू में बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। बीते कल से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है हालांकि इस दौरान मौसम में उमस बरकरार है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक जम्मू में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में सुबह के घंटों में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश के साथ अच्छी मानसून बारिश का अनुमान लगाया है।

निदेशक मौसम विभाग सोनम लोटस ने कहा कि आज यानि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 28-30 जुलाई तक सुबह के घंटों में अच्छे मानसून की बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र की सभी नदियों में जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से आज करेंगी मुलाकात,जानिए पूरा कार्यक्रम

जम्मू में पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, यहां का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस दौरान कश्मीर के मुख्य शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 22.2 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।