हरियाणाः भारत जोड़ो यात्रा में धक्का-मुक्की, किरण चौधरी घायल, अस्पताल में भर्ती

भारत जोड़ो यात्रा

चंडीगढ़ः हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गंधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन शनिवार को यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए। जबकि वरिष्ठ नेता किरण चौधरी चोटिल हो गईं। किरण को करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें..Magh Month 2023: मकर संक्रांति, बसंत पंचमी से लेकर मौनी अमावस्या तक, जानें माघ माह के सभी व्रत-त्योहार

मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा करनाल के निकट मधुबन पहुंची तो राहुल के सुरक्षा घेरे में प्रवेश करने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई। राहुल के साथ चल रही पूर्व सीएलपी लीडर एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी भीड़ में फंस गईं। उनके पैर में चोट आई है। उन्हें करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को यूपी से हरियाणा में प्रवेश किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में 120 दिन पहले शुरू भारत जोड़ो यात्रा 10 राज्यों के 52​ जिलों से होकर गुज़री। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा इस समय हरियाणा में है। यह पहले दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के साथ कई बच्चे नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

हरियाणा में राहुल गांधी की यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के 75 जवानों समेत CRPF पर रहेगी। इसके अलावा NSG कमांडो भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिला पुलिस उनकी सुरक्षा का बाहरी दायरा बनाकर रखेगी। रात्रि ठहराव के समय किसी भी नेता या अधिकारी को उनके पास जाने की अनुमति नहीं होगी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)