Home चुनाव 2024 Exit Poll Result 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस सरकार, जानें...

Exit Poll Result 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस सरकार, जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल

exit-poll-result-2024

Exit Poll Result 2024 , नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो गए है। एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन और हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।

घाटी में एनसी-कांग्रेस गठबंधन बना सकती है सरकार

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सबसे चौंकाने वाला रुझान पीडीपी के पक्ष में दिखा है। जहां उन्हें एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। साथ ही अन्य के खाते में 16 से 26 सीटें जा सकती हैं।

Exit Poll Result 2024: हरियाणा में हो सकता है सत्ता परिवर्तन

दूसरे चुनावी राज्य हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को 23 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। जबकि जेजेपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वहीं, 8 सीटें अन्य के खाते में गई बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः- Exit Poll: हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की सरकार

8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए शनिवार को एक चरण में मतदान हुआ। दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के लिए मतदान हुआ है। वहीं, हरियाणा में पिछले 10 सालों से बीजेपी सत्ता में है। हालांकि एजेंसियों के ये एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं हैं। अंतिम नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version