Home फीचर्ड Haryana BJP Candidate List : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, विनेश...

Haryana BJP Candidate List : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, विनेश के खिलाफ ‘कैप्टन’ को मैदान में उतारा

haryana-bjp-candidate-list

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। इससे पहले भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस तरह अब भाजपा ने राज्य में 88 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मंगलवार को जारी दूसरी लिस्ट में भाजपा ने पिहोवा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है, अब जय भगवान शर्मा (डीडी शर्मा) को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने विनेश के खिलाफ कैप्टन को उतारा

दरअसल, भाजपा ने अपनी पहली सूची में सरदार कमलजीत सिंह अजराना को पिहोवा से उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने इस सीट से नया उम्मीदवार मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने भारतीय पहलवान व जुलाना कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।

Haryana BJP Candidate List: ये रही प्रत्याशियों की लिस्ट

पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में मुस्लिम उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है। मंगलवार को जारी अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नारायणगढ़ से पवन सैनी, पूंडरी से सतपाल जांबा, गन्नौर से देवेन्द्र कौशिक, असंध से योगेन्द्र राणा, राई से कृष्ण गहलावत, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगियाना, बरोदा से प्रदीप सांगवान, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता।

ये भी पढ़ेंः- Haryana Elections : AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

जबकि रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, नूंह से संजय सिंह और बावल से कृष्ण कुमार, नूंह से संजय सिंह, पटौदी से बिमला चौधरी, पुन्हाना से ऐजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और बड़खल से धनेश अदलखा को उम्मीदवार घोषित किया है।

पांच अक्टूबर को होंगे मतदान

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर थी जिसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। हरियाणा के नतीजे जम्मू-कश्मीर के साथ 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। राज्य में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version