Home चुनाव 2024 Haryana Election Result 2024 : हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों के...

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों के साथ लगाई जीत की हैट्रिक, 37 पर सिमटी कांग्रेस

bjp-defeated-congress-in-haryana

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने राज्य की 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। तमाम दावों और एग्जिट पोल रिपोर्ट के बावजूद कांग्रेस सत्ता तक नहीं पहुंच पाई है। अब कांग्रेस को अगले पांच साल फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने 89 और कांग्रेस ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Haryana Election Result: सुबह 8 बजे शुरू हुई थी मतगणना

यह पहला मौका था जब राज्य की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। मंगलवार सुबह राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए 93 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। डाक मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस ने 70 सीटों पर बढ़त बनाई। इसके बाद जब ईवीएम खुलीं और अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण की मतगणना के बाद नजारा बदलता रहा। भाजपा ने जीती 48 सीटें

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 48 सीटें जीती हैं। वर्ष 2019 में भाजपा ने 40 सीटें जीती थीं, जबकि वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आई भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं। दस साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः- Amit shah बोले- बीजेपी जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित

Haryana Election Result 2024: कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटी

दूसरी ओर, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आज घोषित नतीजों के अनुसार 37 सीटें जीती हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को महज छह सीटों की बढ़त मिली है। पिछले 15 सालों से हाशिए पर चल रही इनेलो ने इस बार दो सीटें जीती हैं। इनेलो को पिछले चुनाव के मुकाबले एक सीट की बढ़त मिली है। वर्ष 2019 के चुनाव में छह निर्दलीय विधायक जीते थे, जबकि मंगलवार को घोषित नतीजों में तीन सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

सबसे बड़ी जीत कांग्रेस तो भाजपा ने नाम दर्ज हुई सबसे छोटी जीत

भारतीय जनता पार्टी ने भले ही तीसरी बार सरकार बनाई हो, लेकिन आज घोषित नतीजों में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम दर्ज हुई है। नूंह दंगों के आरोपी और फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने भाजपा के नसीम अहमद को 98 हजार 441 वोटों के अंतर से हराया है। इस चुनाव में जीत का अंतर सबसे कम उचाना कलां सीट पर रहा। यहां भाजपा के देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों के अंतर से हराया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version