Home फीचर्ड Hartalika Teej 2024 Mehndi Design : इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों...

Hartalika Teej 2024 Mehndi Design : इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों में रचाएं महेंदी की ये खूबसूरत डिजाइन

mehndi-designs

Hartalika Teej 2024 Mehndi Design : हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व्रत रखती है। वृत के दिन सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। खास कर महिलाएं मेहंदी लगाकर अपने श्रृंगार को पूरा करती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर हाथों में महेंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका के शुभ दिन पर ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन  (Simple Mehndi Design)

अगर आपके पास वक्त की कमी है और आप सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। सिंपल मेहंदी डिजाइन Simple Mehndi Design लगाने में भी आसान और कम समय में भी लग जाती है।

जाल मेहंदी डिजाइंस (Jaal Mehndi Design)

जाल मेहंदी डिजाइन Jaal Mehndi Design बेहद सिंपल और यूनिक लगती हैं। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। इससे पूरे हाथ भरे हुए दिखाई देते हैं। इसलिए ऐसे मौकों पर महिलाएं ज्यादातर ये डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन रचने के बाद बेहद सुन्दर और आकर्षित लगती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Arabic Mehndi Design)

अरेबिक मेहंदी डिजाइन Arabic Mehndi Design अपने आप में ही काफी खुबसूरत लगती है, अक्सर लड़कियां व महिलाएं इस डिजाइन को लगाना बेहद पसंद करती हैं। ये कम समय में लग जाती है और रचने के बाद उतनी ही खूबसूरत लगती है। अगर आप कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं तो यकीनन मुगल वास्तुकला से प्रेरित अरेबिक डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज पर बन रहे दुर्लभ योग, जानें व्रत कथा और मंत्र

फ्रंट हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन (front hand simple mehndi design)

अगर आप पहली बार अपने हाथों पर खुद से मेहंदी लगा रही हैं तो आपके लिए यह front hand simple mehndi design डिजाइन आपके लिए है।

सबसे पहले आप उगंली पर या पूरे हाथ पर आधे में पत्ती बना लें। फिर बीच में छोटा-सा फूल बना लें। इस डिजाइन को आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कीप को मोटा काटना होगा, क्योंकि पतली पत्तियां अच्छी नहीं लगेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version