Friday, February 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडHaridwar News : करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस का...

Haridwar News : करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा , दिल्ली से किया गिरफ्तार

Haridwar News: रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार ईनामी को बहादराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्र के व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज ने पुलिस को तहरीर देकर अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून आदि के विरुद्ध रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 03 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी व गबन करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Haridwar News: दिल्ली के पास से आरोपी गिरफ्तार  

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए थे। घटना का मास्टरमाइंड आरोपित कुमार प्रसून 2021 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय नेवर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ED-CBI के सामने पेश होने की शर्त हटी

Haridwar News: मामले की जांच में जुटी पुलिस   

आरोपित ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर अपने साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली थी। आरोपित ने रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। अमित सैनी से धनराशि मिलने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस आरोपित के संबंध में अन्य जानकारी हासिल कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें