Haridwar: घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, गहने लेकर मां प्रेमी संग हुई फरार

Vivah Muhurat
शादी

हरिद्वारः उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां का कारनामा सुनकर हर कोई हैरान है। यह घटना मंगलौर जिले के एक गांव की है। एक ओर जहां घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। तो वहीं दूसरी ओर एक कलयुगी मां बेटी की शादी से दस दिन पूर्व शादी के लिए बनाए गए सारे जेवरात लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस घटना को जिसने भी सूना वह हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें..MCD Election: यमुना विहार में करीब 400 वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब, मनोज तिवारी ने की शिकायत

दरअसल रुड़की के मंगलौर थाना क्षेत्र के एक घर में 10 दिन बाद बेटी की शादी होनी थी। शादियों को लेकर तैयारियां जोरों पर थी। बेटी को दहेज में देने के लिए सोने-चांदी के गहने बनवाये गए थे, लेकिन शादी से 10 दिन पहले ही कलयुगी मां अपने प्रेमी के साथ दहेज का जेवर लेकर फरार हो गई। मां के प्रेमी संग फरार होने का जब घर के सदस्यों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला की तलाश की गई।

वहीं युवक से भी संपर्क किया गया लेकिन उसका भी कोई पता नहीं चल सका। दोनों का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब शादी की सभी तैयारियों को छोड़कर परिजन महिला की तलाश में जुटे है। वहीं मंगलौर कोतवाली में रविवार को इस संबंध में शिकायत की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला एक युवक के साथ आंख चार कर बैठी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)