छत्तीसगढ़

नहरपारा में पानी की समस्या से मिला छुटकारा, ग्रामीणों को मिलेगा एक और हैंडपम्प

handpump-min

रायपुर: अम्बिकापुर जिला के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में बंद पड़े दो हैंडपंप (handpump) का मरम्मत हो जाने से अब ग्रामवासियों के लिए पानी की समस्या दूर हो गई है। दोनों हैंडपम्प (handpump) से पानी निकलने लगा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने समस्या का संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नहरपारा के खराब हैंडपम्प (handpump) का तत्काल सुधार कर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें..आम के शौकीन लोगों को खाने के साथ सर्व करें मैंगो...

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में हैंडपम्प (handpump) खराब होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही थी। इस समस्या का कलेक्टर संजीव कुमार झा ने संज्ञान लेते हुए पीएचई के अधिकारियों को हैंडपंप तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए अधिकारियों ने हैंडपम्प मैकेनिक भेज दोनों हैंड पम्प को सुधरवाया।  

पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि नहरपारा में हैंडपंप हेतु एक बोर खनन किया गया है, जिसमें कुछ दिनों में हैंडपंप लगाने का काम पूरा हो जाएगा और नहरपारा में तीन हैंडपंप हो जाएगें। ग्राम पंचायत सिरकोतगा के सरपंच ने प्रमाण-पत्र दिया है कि नहरपारा के दोनों हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से पानी निकलने लगा है, जिससे वहां पानी की समस्या नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)