सर्वार्थ सिद्धि योग में मनायी जाएगी गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

maa-durga

नई दिल्लीः आगामी 30 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। इस बार यह सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रारंभ होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में दो बार गुप्त नवरात्रि माघ एवं आषाढ़ माह में आती है। इसी प्रकार सामान्य नवरात्रि दो बार, चैत्र तथा शारदीय नवरात्रि के रूप में आती है।

गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
30 जून से प्रारंभ होने वाली गुप्त नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना का मुहूर्त प्रातः 11.57 से दोपहर 12.53 बजे तक का है। साधारणतया गुप्त नवरात्र में साधक द्वारा तंत्रोक्त पद्धति का उपयोग किया जाता है। विशेष हवन एवं अनुष्ठान भी होते हैं। नौ देवियों के अलावा 10 विधाओं की पूजा, आराधना की जाती है। इस बार गुप्त नवरात्र 8 जुलाई तक चलेगी। 8 जुलाई को भड़ली नवमी है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। कोई भी मांगलिक कार्य बगैर मुहूर्त के किए जा सकेंगे। 30 जून के अलावा 3 एवं 6 जुलाई को भी सर्वार्थ सिद्धि योग है।

ये भी पढ़ें..Stock Market: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 424…

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां का लगाएं भोग
गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। घटस्थापना के साथ ही नवरात्र पर माता रानी को उनका प्रिय भोग लगाने से वह भक्त पर बेहद प्रसन्न होती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी को दिन गाय के घी से बनी सफेद चीजों व मिठाइयों का भोग लगायें।

गुप्त नवरात्रि में क्या न करें
तामसिक भोजन का सेवन न करें।
किसी का भी अहित न करें और न ही किसी के बारे में बुरा न सोचें।
कभी भी क्रोध न करें।
लहसुन-प्याज का सेवन न करें।
वाद-विवाद से दूर रहें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…