Bhanupratappur By-Election Live: नक्सल इलाकों में जवानों का पहरा, प्रत्याशियों ने भी डाला वोट

by-election
election
election
election

रायपुर: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आज भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम मां शीतला से आशीर्वाद लेकर सपत्नीक अपने गांव कसावाही में वोट डाला। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट डालकर जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया।

सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

ये भी पढ़ें..Mission 2024: गुजरात में वोटिंग के बीच दिल्ली में आज होगी…

मतदान को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट डालकर जीत का दावा किया है। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जानकारी के अनुसार 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)