Shehnaaz Gill Birthday: शहनाज को ग्रैंड पैरेंट्स ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस बोलीं-सबसे प्यारा एहसास..

shehnaaz-gill-and-her-grand-parents

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में जन्मीं शहनाज ने एक्टिंग की दुनिया में काफी संघर्ष के बाद सफलता की ऊंचाईयों को हासिल किया है। शहनाज गिल की बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। इसके साथ ही वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। शहनाज गिल ने अपने अभिनय की शुरूआत साल 2015 में माॅडलिंग से की थी। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो एल्बम में नजर आयीं। साल 2019 में वह टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बाॅस 13’ में नजर आयीं। वह इस शो की तीसरी रनरअप भी रहीं। शहनाज गिल की अदायगी और खूबसूरती के उनके फैंस कायल हैं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने चाहने वालों के साथ साझा करती रहती हैं। अपने बर्थडे पर शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया था। इसे वीडियो के जरिए फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं शहनाज गिल ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके दादा और दादी शहनाज को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दे रहे हैं। शहनाज गिल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘वीडियो के माध्यम से अपने दादा-दादी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त करना सबसे प्यारा एहसास है’।

ये भी पढ़ें..नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बाॅयफ्रेंड के साथ गुपचुप रचाई…

एक्ट्रेस शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो मल्टी-टैलेंटेड स्टार होने के नाते शहनाज गिल ने हाल ही ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ नाम से चैट शो लॉन्च किया। जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस शो में अब तक राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल और रकुल प्रीत सिंह जैसे सेलेब्स नजर आ चुके हैं। शहनाज को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ साल 2021 में फिल्म हौसला रख में देखा गया था। वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)