प्रदेश Featured दिल्ली आस्था

दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, तस्वीरों में देखें कैसे तैयार की जा रहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं

An artisan paints a clay sculpture depicting the Hindu goddess Durga

 

नई दिल्ली:  कोरोना संकट के बीच शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शारदीय नवरात्रि का त्योहार 17 अक्तूबर से आरंभ होकर 25 अक्तूबर तक नवमी तिथि पर समाप्त होगा। आश्विन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना और माता के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। दिल्ली में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं.. तस्वीरों में देखें कारीगर कैसे देवी दुर्गा की प्रतिमाएं बना रहे हैं...

आर्टिस्ट गुरुवार को नई दिल्ली में 'दुर्गा पूजा' उत्सव के पहले को देवी दुर्गा की मिट्टी की मूर्ति का चित्रण करते हुए।

नवरात्रि पर घर-घर पर देवी की उपासना, मंत्रोचार, हवन और आरती से मां प्रसन्न किया जाता है। नवरात्रि पर माता के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

नवरात्न नजदीक आते ही देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों में भक्तों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा। कई देवी मंदिरों के इस बार भक्त लाइव दर्शन कर सकेंगे।

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों का अलग अलग महत्व है। हर दिन माता के अलग स्वरूप की पूजा के साथ ही भोग भी अलग-अलग लगाया जाता है

हिन्दू पंचांग के अनुसार दुर्गा पूजा को मनाए जाने की तिथियां निर्धारित होती हैं. इसके अलावा इस पर्व से सम्बंधित पखवाड़े को देवी पक्ष, देवी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है।