प्रदेश बिहार Featured राजनीति

सीएम नीतीश कुमार और ओवैसी पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, कह डाली यह बड़ी बात

giriraj singh

बेगूसरायः केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को एआईएमआईएम के संस्थापक असदुद्दीन ओवैसी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक साथ निशाना साधा है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर आए गिरिराज सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी एक ऐसे व्यक्ति का नाम है जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ लेकिन उनकी आत्मा 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना वाले डीएनए की है, जो राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का संसद में भी सम्मान नहीं करता है। उनका भाई 15 मिनट में बहुसंख्यक आबादी का कत्लेआम करने और भगाने की बात करता है। साथ ही अपने को जिन्ना के रास्ते पर चलने की बात करता है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान ‘जो पिएगा वह मरेगा’ पर भी गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं। नीतीश कुमार एक संवेदनशील व्यक्ति हैं लेकिन उनके मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती है। नीतीश कुमार देखें कि आखिर यह शराब अवैध रूप से कहां से और कैसे आ रहा है। यह सरकारी विफलता है।

ये भी पढ़ें..Bihar: महागठबंधन सरकार में मंत्री पद को लिए कांग्रेस में ‘माथापच्ची’...

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता जब यही कहते थे तो नीतीश कुमार असहज हो जाते थे। आज के उप मुख्यमंत्री और उस समय के विपक्ष नेता तेजस्वी यादव भी यही कहते थे। इसलिए नीतीश कुमार असहज नहीं हों। यह नहीं कहें कि पियोगे तो मरोगे। पीने वाले तो मर ही रहे हैं। नीतीश की जिम्मेदारी है कि अगर कानून बनाया है तो उसे जमीन पर लागू करें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…