Giriraj Singh , नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत से ही सदन में सोरोस-अडानी समेत कई मुद्दों पर हंगामा हो रहा है। बीजेपी ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस (Sonia Gandhi- George Soros) के पोस्टर लहराए। जिस पर लिखा है, सोरोस से क्या रिश्ता है, सोनिया गांधी जवाब दें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है, ये रिश्ता क्या कहलाता है?
Giriraj Singh ने पूछा-ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस से क्या रिश्ता है? जॉर्ज सोरोस वही हैं जो भारत को तोड़ने के लिए देश के खिलाफ अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। इसलिए सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। सोमवार को भाजपा ने राहुल गांधी पर जॉर्ज सोरोस जैसी ‘अंतरराष्ट्रीय ताकतों’ के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया। सोरोस हमेशा से ही साजिश के सिद्धांतों के केंद्र में रहे हैं।
#WATCH | Union Minister Giriraj Singh holds protest in Parliament premises against Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi.
BJP alleges a link between the Congress party (leadership) and Hungarian-American billionaire philanthropist George Soros. pic.twitter.com/dktNS4Mspb
— ANI (@ANI) December 12, 2024
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा था। नड्डा ने कहा था कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच क्या संबंध हैं? यह देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। हम दो दिनों से इस बात को रख रहे हैं, लेकिन इस बात से ध्यान भटकाने की कुत्सित कोशिश में विपक्ष ने हमारी पीठ पर वार किया है। यह देश का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
ये भी पढ़ेंः- Parliament Winter Session: हंगामे की भेंट चढ़ी दोनों सदनों की कार्यवाही
भाजपा ने किया बड़ा दावा
बता दें कि भाजपा का दावा है कि सोरोस और कुछ अमेरिकी एजेंसियां राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे एक खतरनाक त्रिकोण का हिस्सा हैं। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि सोनिया गांधी और सोरोस के बीच संबंध हैं। सोरोस के संगठन ने जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है।