प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

पांच लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट, डीएम-एसएसपी ने लिया देव दीपावली की तैयारियों का जायजा

06hs03_631_compressed

मथुरा: जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा नगर आयुक्त अनुनय झा ने देव दीपावली को लेकर रविवार शाम यमुना के घाटों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा। गौरतलब हो कि 07 नवंबर को देव दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर दीपावली समिति और जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मथुरा के यमुना घाटों पर देव दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में दीपदान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सोमवार 07 नवंबर को किया जाएगा, जिसमें मां यमुना के सभी 25 घाटों पर पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसी के चलते जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे कि इस महोत्सव को लेकर कोई परेशानी ना हो।

ये भी पढ़ें..पड़ोसियों से बदला लेने के लिए मां-बेटे ने रचा अपहरण का...

जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं अधीनस्थ अधिकारियों ने यमुना के सभी घाटों का निरीक्षण किया तो वहीं यमुना नदी की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। नाव में बैठकर सभी घाटों, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं भी देखे। निरीक्षण के दौरान सूर्य घाट, बंगाली घाट, बलदेव घाट, रामघाट राम घाट, श्रृंगार घाट, राजा घाट, विश्राम घाट से लेकर कंस किले तक नाव में बैठकर अवलोकन किया।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी यमुना के घाटों पर दीपदान महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें जनपद के अलावा आसपास के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे एवं समस्त सामाजिक संस्थाएं, स्कूली छात्र छात्राओं तथा सरकारी विभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूह भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण आदि साथ रहे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…