विशेष Featured

Gandhi Jayanti 2021: जानें महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

gandhi-gi

नई दिल्लीः देश में हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधास मनाई जाती है। भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज 152वीं जयंती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांजी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी थी। भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी जी, आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। जबकि आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी।

ये भी पढ़ें..सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, कहा-शहर का गला घोंट दिया, अब शहर के अंदर विरोध करना चाहते हैं

महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान महात्मा गांधी ने कई अनशन किए। जिससे अंग्रेजों देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। गांधी जी के अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है। आएये जानते है राष्ट्रपित महात्मा गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

महात्मा गांधी से जुड़े रोचक तथ्य

  • गांधी जी का जन्म शुक्रवार 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, वहीं भारत को स्वतंत्रता भी शुक्रवार के दिन 15 अगस्त 1947 को मिली थी और गांधी जी की हत्या का दिन भी शुक्रवार ही था।
  • वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। उनसे बड़े दो भाई और एक बहन थी।
  • महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पूरे दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।
  • गांधी जी अफ्रीका में अपने सत्याग्रह के दौरान लगभग 1100 एकड़ में एक कॉलनी ट़लस्टॉय फॉर्म की स्थापना की थी।
  • महात्मा गांधी जी को फुटबॉल खेल से बहुत लगाव था।
  • गांधी जी सभी भारतीयों से समानता दिखाने के लिए बिना सिले हुए कपड़े पहनते थे।उनका कथन था वह तभी अपने पूरे तन को कवर करेंगे जब सभी भारतीयों के पास पूरे तन का कपड़ा होगा।
  • बापू के आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत किसी को भी फोटो लेने की इजाजत नहीं देते थे। अंग्रेजों का ऐसा मानना था कि तस्वीर से आंदोलन बहुत बड़ा हो सकता है।
  • महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन बापू से खासे प्रभावित थे। आइंस्टीन ने कहा था कि लोगों को यकीन नहीं होगा कि कभी ऐसा इंसान भी इस धरती पर आया था।
  • भीमराव अंबेडकर महात्मा गांधी के धुर विरोधी थे, लेकिन महात्मा गांधी के सिफारिश पर ही उन्हे संविधान सभा में शामिल किया गया था।
  • वह कभी अमेरिका नहीं गए और न ही कभी प्लेन में बैठे।
  • गांजी कभी अमेरिका नहीं गए और न ही कभी प्लेन में बैठे।
  • महात्मा गांधी शुद्ध शाकाहारी थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)