Featured आस्था

Panchang 31 March 2023: शुक्रवार 31 मार्च 2023 का पंचांग, जानें कब लग रहा है राहुकाल

panchang
panchang पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 06.28 बजे और सूर्यास्त 06.27 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है। सूर्य अयन-उत्तरायन विक्रम संवत- 2079 शक संवत-1944 सम्वत्सर-आनंद दिशाशूल-पश्चिम ऋतु-बसंत नक्षत्र-पुष्य योग-सुकर्मा करण-तैतिल चंद्रराशि-कर्क सूर्यराशि-मीन राहुकाल प्रातःकाल 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक।