देश Featured टॉप न्यूज़

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन, पालघर में सड़क हादसे में गई जान

मुंबई: मशहूर उद्योगपति व टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उनकी अचानक मौत हो गई। ये हादसा पालघर में हुआ है। वे अहमदाबाद से मुंबई जा रहे है। इनकी मौत से व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है। उनका जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में हुआ था। कार में उनके अलावा चार लोग थे। कहा जा रहा है कि हादसे में उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं।

टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे मिस्त्री -

वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। दिसंबर 2012 में उनको रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया था। 2016 में उनको उनके पद से हटा दिया गया था। अचानक पद से हटाए जाने की वजह से उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था और वह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण गये थे जहां उनके पक्ष में फैसला आया था। हालांकि इस फैसले के बाद रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…