Featured पंजाब राजनीति

शिरोमणि अकाली दल को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह भाजपा में हुए शामिल

inder-iqbal-singh-atwal-joins-bjp
inder-iqbal-singh-atwal-joins-bjp नई दिल्लीः राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का अचानक मोह भारतीय जनता पार्टी की प्रति तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो चुके है। इसके साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले की एक लम्बी लिस्ट है। आज 9 अप्रैल को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये भी पढ़ें..फिलीपींस में जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए गुरुग्राम के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तरुण चुग, आर.पी. सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे अन्य नेता भी मौजूद थे। ऐसी संभावना है कि, आज ही AIADMK नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. मैत्रेयन भी भाजपा में शामिल होंगे। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर तरुण चुघ, आर.पी. सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे अन्य नेता भी मौजूद रहे। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के पुत्र हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी.आर केसवन के पड़पोते सी.आर.राजगोपालाचारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पिछले तीन दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)