Featured पंजाब राजनीति

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भाजपा में हुए शामिल

Manpreet-Singh-Badal

नई दिल्लीः कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। जनवरी 2016 में मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस में शामिल हुए थे। लगभग तीन दशक लम्बे अपने करियर में चौथी पार्टी है जिसमें मनप्रीत सिंह बादल शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें..RSS प्रमुख मोहन भागवत बंगाल के 5 दिवसीय दौरे पर, करेंगे संगठनात्मक बैठक

भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, मैं 30 साल से राजनीति में हूं। हम कुछ दिनों पहले एक 'शेर' से मिला था और जो भारत के गृह मंत्री थे। उन्होंने मुझसे कहा कि पंजाब पर 400 से ज्यादा बार हमला हो चुका है और हम पंजाब के लिए सब कुछ करेंगे। गृह मंत्री के इस बयान ने मेरे मन को छू लिया क्योंकि मैं सदैव पंजाब और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए चिंतित हूं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिए गये अपने त्याग पत्र में मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली में पुरुषों की एक मंडली पंजाब में मामलों को चला रही है और इससे केवल गुटबाजी बढ़ी है। बादल ने यह भी कहा कि एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं। हर राज्य में कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति है।

गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के पूर्व पीएम सरदार प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में उनकी पटरी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ नहीं बन रही थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब पंजाब से गुजरी थी,तो भी मनप्रीत सिंह बादल उसमें दिखाई नहीं दिए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)