Featured पंजाब

नहीं रहे पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह, मोहाली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tota-Singh-death

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री जत्थेदार तोता सिंह (Tota Singh) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। तोता सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तोता सिंह पूर्व अकाली सरकार में शिक्षा मंत्री थे। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। जत्थेदार तोता सिंह की गिनती पंजाब के प्रमुख टकसाली अकाली नेताओं में होती रही है।

ये भी पढ़ें..Ramban: खूनी नाला स्थित टनल के मलबे से चार शव बरामद, 5 जिंदगियों की तलाश जारी

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज उन्होंने अपना मार्गदर्शक खो दिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि तोता सिंह (Tota Singh) जहां भी रहे उन्होंने हमेशा बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपनी आवाज उठाई।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1527873589487099904?s=20&t=6j-VfJP-55gRWrM782hOWA

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की राजनीति में तोता सिंह की अलग भूमिका रही है। वह अपनी पार्टी तथा अन्य दलों के बीच बेहतर तालमेल बैठाकर काम करने वाले इंसान थे। उन्होंने हमेशा राजनीतिक लोकतंत्र को कायम रखने पर जोर दिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तोता सिंह के निधन से पंथक राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। तोता सिंह पंथ को समर्पित नेता थे। उनकी कमी सदैव खलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…