देश Featured राजनीति

HP: पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन का बढ़ा कद, भाजपा कोर ग्रुप के बने सदस्य

HP: Ex-Congress leader Harsh Mahajan's stature increased, became member of BJP core group
harsh-mahajan-in-BJP-core-team शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) को पार्टी ने कोर ग्रुप में शामिल किया है। उन्हें कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यह औपचारिकता पूरी की है। बीजेपी ने हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) को कोर ग्रुप में शामिल कर उनका कद बढ़ाया है। वे कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। कोर ग्रुप विधानसभा चुनाव सहित पार्टी के अन्य राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) के पास संगठन में काम करने का व्यापक अनुभव है। वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विशेष सलाहकार और रणनीतिकार रहे हैं। वह चंबा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह 2012 से 2017 तक कांग्रेस शासन में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह भी पढे़ंः-केंद्रीय मंत्री तोमर की बेटी की शादी में जेपी नड्डा-राजनाथ और शिवराज समेत कई VVIP पहुंचे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) अपनी रणनीति और योजना के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या को स्टोक्स का करीबी माना जाता था। लेकिन 2009 से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीब आ गए हैं। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनके परिवार के करीब रहे। लेकिन सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)