Home छत्तीसगढ़ Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

cm-bhupesh-baghel-meeting-with-youth

Bhupesh Baghel, चंडीगढ़: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भाजपा के कई बड़े नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में चुनाव के दौरान उनकी सोच काफी गिर जाती है। जिस तरह की भाषा का वे इस्तेमाल करते हैं, वह उनके पद की गरिमा से मेल नहीं खाती। वे प्रधानमंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा हैं।

भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

भूपेश बघेल गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान बहुत बाजारू भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कभी वे मुसलमानों को निशाना बनाते हैं तो कभी सफेद झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य के चुनावों में जरूरत से ज्यादा प्रचार करना उचित नहीं है, लेकिन मोदी प्रधानमंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूरे देश की नजर हरियाणा पर है। क्योंकि हरियाणा के चुनावों ने हमेशा देश के चुनावों को नई दिशा दी है।

भाजपा के शासन को लेकर उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल बाद चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल खट्टर को कुर्सी से हटाना यह साबित करता है कि भाजपा को यहां अपनी हार साफ नजर आ रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि शायद देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई राज्य सरकार 6 महीने के अंदर एक भी सत्र नहीं बुला पाई। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी एक बार भी विधानसभा का सामना नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ेंः- ईशा और आकाश अंबानी Hurun India के अंडर 35 सफल उद्यमियों में बनाई जगह, टॉप पर अंकुश सचदेवा

भाजपा पर पूरे देश की जनता नाराज

भूपेश बघेल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को किसान, जवान और पहलवानों के कारण पूरे प्रदेश की जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण ही मोदी सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़े। महिला पहलवानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जिन पहलवानों ने ओलंपिक, विश्व कप और एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हीं पर अत्याचार हुए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अपनी महिला पहलवानों के अपमान का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, हरियाणा कांग्रेस मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा, हरियाणा कांग्रेस के सह-संयोजक अमित बावा सैनी और अमन सिंगला भी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version