प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, तीन नक्सली ढेर

naxal_attack_5190925_835x547-m

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में प्रारंभिक सूचना के अनुसार पांच जवान शहीद हुए हैं। इनमें चार सीआरपीएफ और एक डीआरजी का जवान है। वहीं एक महिला नक्सली सहित 03 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ अभी भी तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में जारी है। बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि इस नक्सल विरोधी अभियान में एसटीएफ, डीआरबी, सीआरपीएफ, कोबरा के लगभग 400 कर्मी शामिल थे। इससे पहले बीते महीने मार्च में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। जवानों की बस पर ये हमला नारायणपुर में हुआ था। जानकारी के मुताबिक DRG के जवान एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे तभी उनके वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया। हमले की पुष्टि करने वाले एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की बस पर हमला किया।

यह भी पढ़ेंः-रोजगार के मोर्चे पर सरकार को बड़ी राहत, देखिए क्या कहते हैं आंकड़े

जानकारी के अनुसार तर्रेम थाने से सीआरपीएफ डीआरजी एवं जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। दोनों ओर से हो रही इस फायरिंग में पांच जवानों के शहीद होने की बात सामने आई है, वहीं 03 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।