Home अन्य क्राइम फंदे से लटकते मिले एक ही परिवार के पांच सदस्य, हैरान कर...

फंदे से लटकते मिले एक ही परिवार के पांच सदस्य, हैरान कर देगी वजह

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार को उनका शव घर से बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गांववाले इस बात की भी आशंका जता रहे है कि परिवार के सदस्यों की हत्या हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में मनोज कुमार झा (45), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (38), पुत्र शिवम (7), सत्यम कुमार (10) और मां सीता देवी (65) शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची। घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। देर तक कोई उत्तर नहीं मिला तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सभी फंदे से लटके मिले। घटना को लेकर डीएसपी ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला। मृतका सीता देवी के मोबाइल से मनोज झा के शादीशुदा दोनों पुत्रियों को कॉल किया गया है लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो पाया। पुलिस का मानना है कि कॉल रिसीव होने से घटना को रोका जा सकता था।

ये भी पढ़ें..IIFA 2022: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति…

एसपी हृदयकांत ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से जांच पड़ताल की है। एसपी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। मृतक मनोज झा की बड़ी पुत्री काजल इस घटना को हत्या करार दे रही है। उसके अनुसार कर्ज में डूबे पिता को बार-बार कर्ज चुकाने का दबाब पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज मऊ बाजार में फुटपाथ पर खैनी की दुकान चलाता था लेकिन परिवार का सही से भरण पोषण नहीं कर पा रहा था। उसके पास खेती की जमीन भी नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था लेकिन वह कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रही थी। लोगों का मानना है कि उसी दबाव में आकर मनोज व उसके परिवार के लोग फंदे पर झूल गए होंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version