Home फीचर्ड Tiger 3: सलमान-कैटरीना की “टाइगर 3“ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्शन...

Tiger 3: सलमान-कैटरीना की “टाइगर 3“ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्शन लुक में दिखे स्टार्स

tiger-3

Tiger 3: मुंबईः सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म “टाइगर 3“ (Tiger 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईजान ने आज इस फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट दिया है। इतना ही नहीं फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर “टाइगर 3“ (Tiger 3) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें..Namrata Malla Pics: ब्लू बिकिनी में नम्रता मल्ला ने इंटरनेट पर…

सलमान और कैटरीना छह साल बाद टाइगर और जोया बनकर दर्शकों के बीच वापस आ रहे हैं। 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। सलमान ने रॉ एजेंट टाइगर की भूमिका निभाई और कैटरीना ने आईएसआई एजेंट जोया की भूमिका निभाई। बाद में 2017 में फिल्म ’टाइगर जिंदा है’ का दूसरा पार्ट आया। इससे भी अच्छी आमदनी हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version