Featured दुनिया

अमेरिका में चर्च के अंदर फिर गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

america-shooting-min

वाशिंगटनः गन कल्चर से जूझ रहे अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। अलबामा के वेस्टाविया हिल्स इलाके के एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कैप्टन शेन वेयर ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे वेस्टाविया हिल्स के बर्मिंघम उपनगर में सेंट स्टीफन एपिस्कोपल चर्च में यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें..अग्निपथ योजना : सरकार ने इस साल भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष की

शेन वेयर के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया । पीड़ितों और संदिग्धों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में गोलीबारी आमबात हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में अब तक 212 घटनाएं हुई हैं। पिछले साल 2021 में 693 सामूहिक शूटिंग की घटनाएं हुईं। 2020 में 611 जगह गोलीबारी हुई। 2019 में 417 जगहों पर ऐसी घटनाएं हुईं।

अमेरिकी में 'गन कल्चर' पर ब्रेक लगाने के लिए न्यूयार्क राज्य की विधायिका ने कई बिल पास किए हैं। इसके तहत बंदूक खरीदने संबंधी कानूनों को कठोर कर दिया गया है और सेमी-ऑटोमैटिक असाल्ट राइफल खरीदने की न्यूनतम आयु को बढ़ाकर 21 साल कर दिया गया है। इसके अलावा आम नागरिकों के बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने पर रोक लगाई गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)