FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप में आज 4 बड़े मुकाबले, दांव पर होगी जर्मनी की इज्जत

FIFA

कतरः फीफा विश्व कप 2022 (FIFA) के साथ ही फुटबॉल के महाकुंभ आगाज हो चुका है। फीफा विश्व कप इस बार कतर में खेला जा रहा है। ऐसे में फैन्‍स यह जानना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट टीम के मैच कब और किस दिन है। आइये हम आपको फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन के शेड्यूल से अवगत कराते हैं। फीफा विश्व कप में 23 नवम्बर यानी आज चार मुकाबले खेले जाएंगे। फुटबॉल फैंस के लिए सभी मुकाबलों को देखना काफी उत्साहजनक रहने वाला है।

ये भी पढ़ें..FIFA: फीफा विश्व कप में हुआ बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने दो बार की चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा

कतर में आयोजित हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA) में आज बड़ा दिन है। क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और पिछले दो बार के विजेता, जर्मनी और स्पेन भी आज अलग-अलग मैच खेलेंगे। आज के मैच में पिछले विश्व कप में फाइनल तक पहुंचने वाली क्रोएशिया, मोरक्को के मैदान में उतरेगी। पिछले कप में क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्रोएशिया ने पिछले साल के टूर्नामेंट में बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ कर फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में क्रोएशिया को हरा कर फ्रांस की टीम विजेता बनी थी।

पहले मुकाबले में ग्रुप F के मोरक्को -क्रोएशिया के बीच होगा। दूसरा मैच ग्रुप E की टीमों (जर्मनी -जापान ) के बीच होगा। जबकि तीसरा मैच स्पेन -कोस्टारिका के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा चौथे मुकाबले में बेल्जियम के सामने कनाडा की चुनौती होगी। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 शुरु होंगे और देत रात तक खेले जाएंगे।

FIFA World Cup 2022 में आज होने वाले मैच-

  1. मोरक्को vs क्रोएशिया (दोपहर 3:30 बजे)
  2. जर्मनी vs जापान ( शाम 6:30 बजे)
  3. स्पेन vs कोस्टारिका (रात 9:30 बजे)
  4. बेल्जियम vs कनाडा (देर रात 12:30 बजे)

जर्मनी की बात करें तो आज 2018 के वर्ल्ड कप में अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में विश्व कप 2022 में जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जर्मनी और जापान के बीच का मैच आज के दिन का सबसे अहम मुकाबला माना जा रहा है। जर्मनी 2014 वर्ल्ड कप की विजेता रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)