उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: चार पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत, तीन जख्मी

accident-Yamuna-Expressway

मथुराः यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुई एक भीषण सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। फिलहाल हादसे की सूचना मध्य प्रदेश पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें..अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किये तीखे प्रहार, बोले-यह लीकेज वाली है सरकार

हरियाणा दबिश में जा रही थी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबकि बोलेरो सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश देने जा रही है थी।

हादसे के बाद लगा भीषण जाम

उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उधर जानकारी होते ही सुरीर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुबहर करीब पांच बजे इस दर्दनाक सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ। जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)