Home अन्य क्राइम Female doctor murder case: पुलिस की पूछताछ में हो रहे कई चौंकाने...

Female doctor murder case: पुलिस की पूछताछ में हो रहे कई चौंकाने वाले खुलासे

Female doctor murder case: पुलिस की पूछताछ में हो रहे कई चौंकाने वाले खुलासे

Female doctor murder case, कोलकाताः आर.जी. कर मामले में गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से सिविक वालंटियर है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं, उसने फांसी की सजा की मांग भी की है। इस संबंध में पुलिस को आरोपी से पूछताछ में एक के बाद एक कई अहम जानकारियां मिली हैं।

पुलिस फोर्स की महिलाओं को भी करता था परेशान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को साल 2019 में सिविक वालंटियर की नौकरी मिली थी। वह इतना प्रभावशाली था कि एक भी दिन काम किए बिना कल्याण समिति में चला जाता था। आरोप है कि वहां उसने पुलिस बैरक के नियमों को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि कई बार वह पुलिस बल की महिलाओं को फोन करके परेशान करता था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पीड़िता ने घटना वाली रात नीरज चोपड़ा का गेम देखा था। सभी के जाने के बाद महिला डॉक्टर सेमिनार हॉल में सो गई थी। उसके साथ यह जघन्य अपराध रात तीन बजे के बाद हुआ। पुलिस को पता चला है कि आरोपी नशे की हालत में अस्पताल में दाखिल हुआ था। वह 4:30 बजे के बाद बाहर गया था।

यह भी पढ़ेंः-डॉक्टर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी बोला- कोई अफसोस नहीं है फांसी दे दीजिए, कुबूल किया जुर्म

सूत्रों के अनुसार, उस दिन सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार लोग दिखाई दिए थे। घटनास्थल से एक हेडफोन बरामद किया गया है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि हेडफोन उनकी बेटी का नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ब्लूटूथ कनेक्ट किया और पुष्टि की कि ब्लूटूथ आरोपी का ही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version