Aamir Khan की बेटी की शादी में नहीं नजर आई Fatima Sana Shaikh तो लोगों ने कहा इनका ब्रेकअप हो गया क्या

0
5

Aamir Khan: बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बीते 3 जनवरी को इरा खान ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस शादी के बाद अब दोनों रॉयल अंदाज में शादी करने वाले हैं जिसके लिए इरा खान और नुपुर का परिवार राजस्थान के उदयपुर में पहुंच चुका है। इरा खान की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच एक और चर्चा हो रही है। किसी भी तस्वीर और वीडियो में आमिर खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख नहीं दिखी। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा काफी तेजी से शुरू हो चुकी है।

सगाई में नजर आई थीं फातिमा सना शेख

बता दें कि फातिमा सना शेख इरा खान और नुपुर की सगाई में नजर आई थीं। यहां तक कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल के साथ तस्वीर भी पोस्ट कर दोनों को बधाई दी थी। अब ऐसे में उनका शादी में ना दिखने पर अलग अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच अनबन चल रही है या दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

ये भी पढ़ें: बेटी Ira Khan की शादी की तैयारियों में जुटे Aamir Khan, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

10 जनवरी को होगी शादी

वहीं कई लोगों का ये भी कहना है कि, हो सकता है कि अभिनेत्री कपल के डेस्टिनेशन वेडिंग में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि आमिर खान की लाडली इरा खान नुपुर के साथ इसी 10 जनवरी को मराठी रीति रिवाजों से शादी करने वाली हैं। जिसके लिए दोनों के परिवार ने तैयारियां काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी।

अगर हम बात करें अभिनेत्री फातिमा सना शेख की तो उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल से डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। जबकि आमिर ने गीता के पिता महावीर सिंह फोगाट के पिता का किरदार निभाया था। इसके बाद वो आमिर के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आए थे। लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)