Featured मनोरंजन

जावेद अख्तर के बर्थडे पर फरहान ने लिखा प्यार भरा नोट, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

मुंबईः मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फरहान अख्तर ने अपने पिता जावेद अख्तर को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। फरहान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जावेद अख्तर के जवानी के दिनों एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में जावेद अख्तर समुंद्र किनारे खड़े होकर लहरों को देख रहे हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने लिखा-मैं आपको हमेशा से इस तरह से जानता हूँ ..विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु। उम्मीद करता हूँ आपको एहसास होगा कि आपने कितने लोगों को इस तरह से जीने और कोशिश करने के लिए प्रेरित किया है। हैप्पी बर्थडे पा…। इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाते हुए जावेद अख्तर को टैग भी किया है। फैंस फरहान के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं फरहान के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी दिल वाली इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ेः भाजपा सांसद संजय सेठ ने की कंप्यूटर बैंक की शुरुआत

जावेद अख्तर और फरहान अख्तर बॉलीवुड के फेमस पिता -पुत्र की जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने साथ में फिल्म लक्ष्य में काम भी किया है। साल 2004 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म लक्ष्य को जहां फरहान ने डायरेक्ट किया, वहीं जावेद अख्तर ने इसकी पटकथा लिखी थी। फरहान- जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं। लेकिन फरहान के अपनी स्टेप मदर शबाना आजमी के साथ ही बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं और अक्सर कई मौकों पर तीनों को साथ भी देखा जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)