Featured दुनिया

विशेषज्ञों ने मंकीपाॅक्स को लेकर दी चेतावनी, कहा-यह कभी खत्म नहीं होगा

monkeypox-min-1
monkeypox

लंदनः मंकीपॉक्स के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंकीपॉक्स को कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि संक्रमण के मामले व्यापक तौर पर सामने आ रहे हैं और पालतू जानवरों से भी यह वायरस फैल रहा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मंकीपॉक्स अब यूके और यूरोप में स्थानिक हो सकता है। प्रमुख विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आमतौर पर अफ्रीका के क्षेत्रों तक सीमित यह वायरस धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल सकता है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एडम कुचास्र्की ने कहा कि कुछ जगहों पर मंकीपॉक्स मामलों को समाप्त नहीं किया जा सकता और यह सबसे बड़ा खतरा है।

ये भी पढ़ें..चीन में तबाही का सबब बनी बारिश, 15 लोगों की मौत,...

इसी खतरे को भांपते हुए यूरोपीय संघ की स्वास्थ्य टीम मंकीपॉक्स से ग्रसित सभी हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी सूअरों की हत्या पर विचार कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मंकीपॉक्स का वायरस 20 से अधिक देशों में फैल गया है। लगभग 200 पुष्टि मामले और 100 से अधिक संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…