प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

यूपी में एस्मा लागू, अगले छह महीने तक हड़ताल पर लगी रोक

strike

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बुधवार को एक आदेश पत्र जारी करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया। इसके बाद अगले छह माह तक सरकारी विभाग का कोई भी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा तीन के अंतर्गत उपधारा एक के तहत हड़ताल पर रोक लगायी है। इसमें प्रदेश के भीतर सभी सरकारी विभाग शामिल हैं। इसके तहत विभागीय सूचनाएं दे दी गयी हैं।

वर्तमान समय में परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, विद्युत विभाग में सक्रिय यूनियनें विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। आगामी दिनों में हड़ताल करने की योजनाएं बना रही हैं, लेकिन इस आदेश के आज से जारी होने से अब उनके मंशाओं पर पानी फिर जाएगा। कोविड-19 के बढ़ते खतरे के कारण शासन स्तर से इस आदेश को जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-करीना कपूर खान ने भाई अरमान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बता दें कि, कोविड काल में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सराहना की है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोविड-प्रबंधन को अन्य राज्यों के लिए नजीर बताया है। हड़ताल करने के फैसले पर रोक का कारण भी कोरोना ही बताया जा रहा है।