Featured दुनिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति समेत 500 लोगों की रूस में एंट्री पर लगा बैन, जानें वजह

russia-president-putin
russia-president-putin मॉस्कोः रूस ने 500 अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले अमेरिका ने रूस की 100 संस्थाओं और लोगों पर प्रतिबंध लगाए थे। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है। अब रूस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेलीविजन जगत की कई बड़ी हस्तियों समेत 500 अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडेन प्रशासन द्वारा रूस पर बार-बार लगाए जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए अब पुतिन सरकार भी 500 अमेरिकियों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रही है। इससे पहले अमेरिका ने रूस से जुड़े 100 से ज्यादा संस्थानों और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया था। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को बहुत पहले ही पता चल जाना चाहिए था कि उसका कोई भी शत्रुतापूर्ण कदम बिना प्रतिक्रिया के नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें..दिल्ली में तबादले-नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार लाई नया अध्यादेश, आप... टीवी होस्ट स्टीफन कोलबर्ट, जिमी किमेल और सेठ मायर्स रूस द्वारा प्रतिबंधित किए गए लोगों में से हैं। सीएनएन एंकर एरिन बर्नेट और एमएसएनबीसी प्रस्तुतकर्ता जो स्कारबरो भी सूची में हैं। रूस ने कहा कि उसने दुष्प्रचार फैलाने के लिए अमेरिकी सांसदों और थिंक टैंकों को भी काली सूची में डाल दिया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)