Featured लाइफस्टाइल हेल्थ टॉप न्यूज़ जरा हटके

दुनिया भर में गाय को गले लगाने का बन रहा है ट्रेंड, जानिए क्यों कर रहे हैं लोग ऐसा...

Cows at a cowshed in Mathura. (

नई दिल्ली: आजकल दुनिया के कई देशों के लोगों के बीच एक अजीब-सा ट्रेंड चल रहा है। वह ट्रेंड है गाय को गले लगाने का.. जी हां  हॉलैंड के नाम से मशहूर देश नीदलैंड्स के एक ग्रामीण इलाके रूवर से शुरू हुआ यह ट्रेंड दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। आइए जानते हैं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं..

बताया जाता है, रूवर में 'को नफलेन' (डच भाषा का शब्द 'Koe Knuffelen', जिसका अर्थ है गाय को गले लगाना 'Cow Hugging') प्रैक्टिस शुरू हुई और देखते ही देखते दुनिया भर के लोग इसे अपनाने लगे। ऐसा क्यों हुआ? इसकी वजह बताई गई कि गाय को गले लगाने से न केवल तनाव से राहत मिलती है बल्कि मा​नसिक स्वास्थ्य के लिहाज़ से किसी पालतू जानवर का साथ बेहद फायदेमंद है।

आपको बता दें, 'थेरेपी एनिमल' का कांसेप्ट नया नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी से जूझने वाली दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से कई लोग जूझ रहे हैं इसलिए यह ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं  गाय को गले लगाने के ट्रेंड से जुड़ी तमाम दिलचस्प बातें..

क्या सच में गाय से लिपटने में सुकून है?

पहले तो आपको यह जानना चाहिए कि लिपटने के लिए सबसे ज़्यादा मुफीद पालतू जानवर गाय ही है। साल 2007 में एक स्टडी हुई थी, जिसमें पता चला था कि गाय की गर्दन और पीठ की तरफ कुछ खास नर्म हिस्सों को सहलाया जाए तो गाय को बड़ा आराम मिलता है और वह आपके साथ बहुत दोस्ताना हो जाती है। जो लोग ग्रामीण इलाकों से वास्ता रखते हैं, उन्हें पता है कि दूध दुहने से पहले गाय के साथ इस तरह प्यार किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ गाय के लिए ही फायदेमंद नहीं है।

यह भी पढ़ें- इस देश में लड़कियां पहन रही हैं खून के धब्बों से सने कपड़े, जानिए क्या है वजह

एक रिपोर्ट की मानें तो इस तरह के बर्ताव से आपको भी एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, तनाव कम करने में अहम ऑक्सीटोसिन हार्मोन शरीर में बढ़ता है, जो आम तौर से सोशल बांडिंग के वक्त शरीर में बनता है। पालतू जानवरों के साथ खेलने में शरीर और मन को शांति मिलती है और ये भी फैक्ट है कि बड़े स्तनधारी पशु के साथ प्यार करने से ज़्यादा।