Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अडानी टॉप 30 से भी हुए बाहर

richest-man-elon-musk

Elon-Musk

नई दिल्लीः टेस्ला और ट्विटर प्रमुख एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के जारी ताजा मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में सिर्फ दो महीने के अंदर 50 अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल आया है।

इस सूची में दूसरे नबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनकी संपत्ति एक साल में 23.3 अरब डॉलर बढ़ कर 185 अरब डॉलर हुई है। जबकि अमेजन के फांउडर जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में 5वें पायदान पर वॉरेन बफे हैं, जिनकी संपत्ति 106 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें..NZ vs ENG: न्यूज़ीलैंड ने सिर्फ 1 रन से अंग्रेजों के जबड़े से छीनी जीत, जीतने पर रो पड़ी पूरी टीम, देख वीडियों

वहीं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी कुछ ही दिनों में खिसक कर 32वें नंबर पर आ गए हैं। दो महीने में अडाणी की संपत्ति में 82.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे उनकी संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई है। दरअसल, 24 जनवरी को अमेरिकी फाइनेंशियल रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर रहे हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप-10 सूची में भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी शामिल हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 10वें पायदान पर हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति में भी इस साल 6.02 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)