Home देश पलामू में हाथियों ने मचाया आतंक, पांच लोगों की कुचलकर हुई मौत

पलामू में हाथियों ने मचाया आतंक, पांच लोगों की कुचलकर हुई मौत

hathiyon-ne-machaya-atank

Palamu News : वन विभाग ने लगातार हाथियों के झुंड के गांव में घुसकर उनके जानमाल का नुकसान करने को लेकर गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के नौ गांवों में शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें कुटकु रेंज के अरार, कुरुन, रंका पूर्वी रेंज के भौंरी, चुटिया, चिनिया रंका पश्चिमी रेंज के हेताड़कला, चिरका, जोरीकरम, कोल्हुआ, बिलैतीखैर, रंका पूर्वी के बिराजपुर और रोदो गांव शामिल है। वन विभाग ने इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को जंगलों में नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी 

गौरतलब है कि, इन क्षेत्रों में हाथियों का लगातार आतंक जारी है। ताजा घटना में जिले के रमकंडा प्रखंड के मंगरही गांव में शुक्रवार की रात हाथियों ने छठु सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं उनके घर में रखे अनाज को खा गये। ग्रामीण ने बताया कि रात करीब 12 बजे पहुंचे पांच हाथियों के आने के बाद मशाल जलाकर उन्हें भगाया गया, लेकिन तबतक हाथियों का झुंड घर को तोड़ चुके थे। जंगलों की ओर भागते-भागते हाथियों ने दर्जन भर किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया है। सूचना के बाद मुखिया पति देवनाथ राम ने मामले की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपियों को 10 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

Palamu News : हाथियों ने पांच लोगों को कुचलकर 

बता दें, इस साल हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है। रमकंडा और भंडरिया इलाके में हाथियों ने अब तक पांच लोगों को कुचलकर मार दिया है। इनमें बलिगढ़ के नागेश्वर सिंह, बैरिया की स्वाति मिंज, चुटिया के रामशकल सिंह, परो के सुभाष सिंह व महरु डीलर को दो महीने के अंदर कुचलकर मार दिया। इस तरह लगातार हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version