महाराष्ट्र में सियासी घमासान का अंत, एकनाथ शिंदे बनेंगे नए मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सियासी घमासान का अंत होने वाला है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए महाराष्ट्र के अगले सीएम की घोषणा कर दी गई है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का एलान किया।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र सियासी संकटः फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से ही सबकी नजरें देवेंद्र फडणवीस पर टिकी थीं। उन्हें ही महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब सियासी घमासान का अंत हो गया है और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अगले मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

बीजेपी देगी समर्थन, आज शाम को लेंगे शपथ –
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेस की। कांफ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे को बीजेपी समर्थन देगी। वे आज शाम 730 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)