Earthquake in Delhi NCR: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली-एनसीआर से लेकर लखनऊ तक महसूस किए गए। करीब आधे घंटे के अंदर देश के कई हिस्सों में भूकंप के दो झटके आए। भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि पहला भूकंप मंगलवार दोपहर 2:25 बजे और दूसरा 2:51 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। दोनों भूकंपों का केंद्र नेपाल था।
लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई अन्य हिस्सों में भी महसूस किये गये। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, शामली, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद समेत पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां दफ्तरों में काम करने वाले लोग दफ्तर से बाहर भागे। लोग सहमे हुए नजर आए। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, यहां भूकंप की तीव्रता अभी तक पता नहीं चल पाई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके, घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग….#earthquake #Delhi #ncr #lucknow pic.twitter.com/4tAIRszraW
— India Public Khabar (@ipkhabar) October 3, 2023
ये भी पढ़ें..देवरिया कांड : घायल अनमोल दुबे से मिलने अस्पताल पहुंचे CM योगी, देखते ही फफक कर रोने लगा मासूम
इससे पहले 19 सितंबर 2022 को आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले 19 सितंबर 2022 को उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 5 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप सुबह 9.38 बजे आया था। तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था। हालांकि तब भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)