प्रदेश Featured हरियाणा आस्था

अद्भुत है हरियाणा का यह दुर्गा मंदिर, 70 वर्षों से जल रही है एक भक्त की लाई हुई ज्योत

666666666666

भिवानी: भिवानी के दुर्गा मंदिर में नवरात्रों में भक्तों की खासी भीड़ यहां जुड़ती है। बताया जाता है कि भक्त छोटू राम यहां मंदिर में जलने वाली ज्योत को पाकिस्तान से हिंदुस्तान लेकर आये थे। उस समय माता ने उन्हें दर्शन दिए थे और बताया था कि यहां अब लड़ाई होने वाली है।

भक्त छोटूराम माता की ज्योत लेकर चल पड़े थे। वे भिवानी के दुर्गा कॉलोनी में आकर रुके थे और फिर यही पर ही माता की ज्योत स्थापित कर दी थी। 1959 से लेकर अभी तक ज्योत लगातार जल रही है और भक्तों की मनोकामनाएं भी यहां पूरी होती है। मंदिर भिवानी की दुर्गा कॉलोनी में स्थित है। इस मंदिर में नवरात्रों में तो भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। इस मंदिर की शुरुआत सबसे पहले भक्त छोटूराम ने की थी। कुछ वर्ष पूर्व उनके चोला छोड़ जाने के बाद इस गद्दी ओर उनके पुत्र इंद्र माता की पूजा कर रहे है।

भक्तों का कहना है कि इस मंदिर में जो मन्नत सच्चे मन से मानी जाती है, माता उसे पूरा करती है। कहते है माता यहां साक्षात रूप में विराजमान है। वही मंदिर के पुजारी इंद्र के अनुसार उनके पिता जहां रहते थे वो हिस्सा पाकिस्तान में आ गया था। वहां लड़ाई होने वाली थी। दंगे लगातार बढ़ रहे थे, तभी एक रात माता ने उनके पिता को दर्शन दिया और वो स्थान छोड़ने का हुक्म दिया और कहा कि यहां अब दंगे होंगे।

यह भी पढ़ेंः-जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा मुठभेड़ में नागरिकों की हत्या में शामिल लश्कर का आतंकी ढेर

भक्त छोटू राम माता की ज्योत को लेकर दूसरी तरफ चल पड़े ओर हिन्दुस्थान के इस हिस्से के पंजाब के भिवानी में आ गए। उस समय पंजाब प्रांत का हिस्सा था भिवानी भी। भक्त छोटू राम ने लोगों के सहयोग से यहां मंदिर बनाया और माता की ज्योत स्थापित की। माता ने भी भक्तों की खूब सुनी। जो भक्त माता से जो सच्चे मन से मांगता माता उसकी झोली भर देती है। पुजारी ने बताया कि हर नवरात्रों में यहां जागरण भी किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)