Featured महाराष्ट्र

घर लौटने की खुशी में प्लेन में ही चली दारू पार्टी ! फिर किया जमकर हंगामा, क्रू मेंबर से की भी गाली-गलौज

indigo
Indigo- drunk passengers नई दिल्लीः इंडिगो की फ्लाइट में शराब पीकर यात्रियों का हंगामा करने का एक और मामला सामने आया है। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सवार दो यात्रियों ने पहले शराब पी फिर जमकर बवाल काटा। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट के सह-यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुंबई पहुंचते ही मुकदमा दर्ज कर हंगामा करने वाले यात्री नालासोपारा के जॉन जी डिसूजा (49) और कोल्हापुर के मनबेट के दत्तात्रेय बापरडेकर (47) को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें..Britain: पार्टीगेट घोटाले पर फिर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने मांगी माफी, सफाई में कही ये बात बता दें कि एयरलाइंस में इस तरह की यह 7वीं घटना बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह मामला 22 मार्च बुधवार का है। दोनों यात्री मुंबई से ड्यूटी फ्री शराब खरीद कर ला रहे थे और फ्लाइट में ही शराब की बोतल खोल ली। देखते ही देखते इन यात्रियों ने आधी बोतल गटक गए। वहीं नशे में टल्ली होने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट के सह-यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज की। वहीं मुंबई पहुंची हि क्रू मेंबर की शिकायत पर सहार पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यात्री दुबई में एक साल काम करने के बाद भारत वापस लौट रहे थे। अपने घर लौटने की खुशी में दोनों ने फ्लाइट में शराब पी और उसे हवा में भी उछाला। पुलिस ने बताया कि 'जब बगल में बैठे यात्रियों ने ऐतराज जताया तो दोनों नाराज हो गए और गालियां देने लगे। इस दौरान एक यात्री नशे में उठकर आखिरी सीट पर गया और चेतावनी देने के बावजूद भी शराब पीते रहे। जबकि दूसरा अपनी सीट पर बैठकर ही शराब पीना जारी रखा। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ बदतमिजी भी की। गौरतलब है कि एयरलाइंस में इस तरह की यह 7वीं घटना बताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रियों के अभद्र व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस महीने की शुरुआत में, लंदन-मुंबई उड़ान में शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)