Dengue से बचाव को रोजाना जरूर पियें ये ड्रिंक्स, संक्रमण से रहेंगे दूर

dengue
dengue

नई दिल्लीः भारत में इन दिनों डेंगू बुखार हर तरफ कहर बरपा रहा है। हर राज्य में डेंगू के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। डेंगू से पीड़ित को तेज बुखार, सिर में दर्द और बदन दर्द होता है। यह बीमारी मादा मच्छर के काटने से होता है जोकि दिन के समय काटते हैं। डेंगू बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें इससे बीमारी से बचाव के उपाय बताये गये है। सभी को इन गाइडलाइन का पालन जरूर करना चाहिए। साथ ही डेंगू के संक्रमण से बचने के अपने घर के आसपास सफाई रखने के साथ ही अपने परिवार व स्वयं की डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। मौसम बदलने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे कोई भी बीमारी किसी को भी आसानी से अपना शिकार बना लेती है। इसलिए अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें। डेंगू के कहर से बचने के लिए रोजाना इन ड्रिंक्स को जरूर पियें।

आंवला-चुकन्दर जूस
शरीर की इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में आंवला आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आंवले में विटामिन सी समेत कई खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। साथ ही चुकन्दर भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसलिए डेंगू समेत कई अन्य बीमारियों से दूर रहने के लिए आंवला और चुकंदर का जूस जरूर पियें।

गिलोय जूस है फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार गिलोय एक औषधि है जोकि शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है। इसके सेवन से मेटाबाॅलिज्म बूस्ट होता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। गिलोय जूस पीने से डेंगू का खतरा भी कम होता है। इसलिए रोजाना गिलोय जूस जरूर पियें। यह ध्यान रखें कि एक दिन में एक गिलास ही गिलोय जूस पियें।

ये भी पढ़ें..Periods के दौरान हैवी ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते…

संतरे का जूस पियें
संतरा और मौसमी में कई खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, आयरन समेत कई तत्वों से भरपूर संतरे का जूस पीने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं। साथ ही डेंगू का खतरा भी कम रहता है।

तुलसी पानी पियें
तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह हैं। तुलसी की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं। डेंगू से पीड़ित मरीज या खुद को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके लिए रोजाना तुलसी की पत्तियों का काढ़ा जरूर पियें। चाहें तो इसकी पत्तियों को सेवन भी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…