Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Periods के दौरान हैवी ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के लक्षण

periods

नई दिल्लीः माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव व तेज दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में यदि माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव हो रहा है तो फौरन चिकित्सक से सम्पर्क कर उसका उपचार करायें। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दिनों से गुजरना पड़ता है। यह पीरियड्स तीन से लेकर सात दिनों तक का होता है। अधिकांश महिलाओं को सामान्य रूप से माहवारी होती है। इस दौरान उन्हें 30 से 40 मिली लीटर रक्तस्राव होता है। ऐसी महिलाओं को बहुत दिक्कत नहीं होती। वहीं, कुछ महिलाओं को अनियमित पीरियड्स अथवा पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द के साथ ही रक्तस्राव बहुत ज्यादा होता है। कई बार तो दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें हर घंटे पैड बदलने की जरूरत होती है। इस समस्या को मेनोरेजिया कहा जाता है। इसमें पीरियड्स के दौरान असामान्य रूप से ज्यादा रक्तस्राव होता है या फिर अधिक दिनों तक पीरियड्स जारी रहता है।

अधिक रक्तस्राव गंभीर बीमारियों का संकेत
किसी भी महिला को पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव हो रहा है तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए। शरीर में किसी न किसी गड़बड़ी के कारण ही अधिक रक्तस्राव होता है। अधिक रक्तस्राव की कई वजह हो सकती हैं। कई बार हार्मोन असंतुलन की वजह से ऐसा होता है। दरअसल महिलाओं के यूट्रस में हर महीने एक परत बनती है। यह परत पीरियड्स के दौरान शरीर से ब्लीडिंग के जरिए बाहर आती है। जब शरीर में हार्मोन का असंतुलन होता है तो यह परत काफी मोटी हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव के रूप में यह बाहर आती है। कई बार हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है और अधिक रक्तस्राव होता है। इसके अलावा गर्भाशय में फाइब्रॉएड्स होने से भी पीरियड्स के दौरान कई बार अधिक रक्तस्राव होने लगता है। यह रक्तस्राव लंबे समय तक भी हो सकता है। इतना ही नहीं गर्भाशय में कैंसर या फिर अंडाशय में कैंसर होने से भी रक्तस्राव अधिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें..Kiwi Fruit in Dengue: डेंगू से निपटने में औषधि की तरह...

एनीमिया होने का भी रहता है खतरा
पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव से महिला के शरीर में लगातार खून की कमी होती जाती है। इसकी वजह से उसे एनीमिया होने का भी खतरा हो जाता है। शरीर में रक्त की कमी कभी-कभी उसके लिए जानलेवा भी साबित हो जाती है। ऐसे में मेनोरेजिया के लक्षणों का एहसास होने पर महिला को तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…