Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

बारिश के मौसम में भूलकर भी न करें इन चीजों के सेवन, हो जाएंगे बीमार

vegetables

नई दिल्लीः बारिश को मौसम हर किसी को बेहद पसंद होता है। रिमझिम बारिश की फुहारे सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, लेकिन इसके साथ ही इस मौसम में कई तरह की बीमारियां भी सिर उठाने लगती है। इसलिए इस मौसम में उमंग बनाये रखने के साथ ही सेहत को कतई दरकिनार न करें। बारिश के मौसम में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और कुछ चीजों से परहेज जरूर करें। जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

स्ट्रीट फूडः बरसात के मौसम में कई जलजनित बीमारियां होती हैं। इसलिए इस मौसम में बाहर की खुली हुई चीजों जैसे फल अथवा किसी भी अन्य चीज के सेवन से दूरी बनाये रखें। इसके साथ ही बारिश के मौसम में जंक फूड के सेवन से भी बचना चाहिए।

तली-भुनी चीजों से करें परहेजः बारिश के मौसम में पाचन तंत्र बेहद धीमा हो जाता है। इसलिए इस मौसम में तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है। जिससे आपको पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती है। इसलिए बरसात के मौसम में समोसे, पकौड़े या फिर अन्य तली-भुनी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियांः बरसात के मौसम मेें कई तरह के कीड़े-मकोड़े भी पनपने हैं। इसलिए इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बरसात के चलते वातावरण में काफी नमी रहती है। जिसके चलते कई तरह के बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

नाॅनवेज का कम करें सेवनः जैसाकि सभी को यह पता होता है कि बारिश के मौसम में पाचन क्रिया काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में नाॅनवेज जिसे पचने में ज्यादा समय लगता है। इसलिए इस मौसम में नाॅनवेज का कम से कम सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही जलीय जीवों का यह प्रजनन का समय होता है पानी के दूषित होने के चलते मछलियों पर गंदगी जम जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में मछली का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे आप फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंःपुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फैला कोरोना संक्रमण, 35 जवान आए पॉजिटिव

दूध-दही का न करें सेवन: बरसात के मौसम में गायों और पशुओं का चारा भी पूरी तरह से शुद्ध नहीं रहता है। वातावरण में नमी होने के चलते पशुओं के चारे में भी बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। जिससे दूध भी अशुद्ध हो जाता है। इसलिए इस मौसम में दूध और इससे बनी चीजों से दही से उचित दूरी बनाये रखनी चाहिए।