Featured लाइफस्टाइल

इन चीजों को सीधे चेहरे पर न लगाएं, नहीं तो हो सकते है जिद्दी मुंहासे

acne

दिल्ली: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए अक्सर लोग कुछ भी लगा लेते हैं। बिना कुछ सोचे की इसका परिणाम क्या होगा। आजकल यह ज्यादा देखने को मिलता है। आपने भी कभी न कभी ऐसा किया होगा, जब आपको अचानक किसी शादी में जाने के लिए आमंत्रण आया होगा। स्किन पर बिना सोचे समझे कुछ भी लगाने से लाभ मिलने के बजाय उल्टा आपको इससे दिक्कत हो सकती है। क्योंकि कई बार आप यूट्यूब से कुछ भी देखकर आप उसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर देते हैं। यह तो आपको पता ही होगा कि सभी के स्किन का टेक्सचर अलग-अलग होता है। यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो कई प्रकार के प्रोडक्ट्स आपको पिंपल्स दे सकते हैं। तो आइए जानते है कि किन चीजों को चेहरे पर अप्लाई करने से बचना चाहिए।

ईनो

कई बार आपने यूट्यूब पर पांच मिनट में चेहरे को ग्लोइंग करने वाला वीडियो देखा होगा। यदि आप ऐसा करेंगे, तो हो सकता है कि आपके चेहरे को यह नुकसान पहुंचाए।

एसेंशियल ऑयल

पिंपल्स से बचने के लिए अधिकत्तर लोग एसेंशियल तेल का उपयोग करते हैं। आप इसे किसी भी फेस पैक में मिलाकर लगा सकते हैं, पर यदि आप सीधे स्किन पर लगाएंगे, तो इससे पिंपल्स होने का खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-कब्ज और एसिडिटी की समस्या है तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

नींबू

आपको पता है कि नींबू को कई लोग चेहरे पर लगाने के लिए कहते हैं, लेकिन यदि आप इसे सीधे अपने त्वचा पर लगाते है, तो इससे आपकी त्वचा पर खुजली हो सकती है। इसलिए हमेशा याद रखे कि जब भी नींबू का उपयोग करें तो आप किसी फेस पैक में डालकर करें।

विटामिन सी टैबलेट

विटामिन सी हमारे लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन कई यूट्यूब के वीडियो में आपको इसे सीधे चेहरे पर लगानी की सलाह दी जाती है पर आप इसे सीधे त्वचा पर ना लगाएं। इसे आप इनटेक कर सकते हैं। यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…