diwali-2023-rangoli-ideas

Diwali 2023 Rangoli Designs: दीपावली का पर्व कल है। दीपों के इस त्योहार में लोग रोशनी से अपने घर व आसपास को सजाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घरों को साफ रखने व सजाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख व समृद्धि प्रदान करती हैं। रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा है। इस दिन लोग अपने घरों में तरह-तरह की आकर्षक रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी रंगोली के लिए डिजाइन ढूंढ़ रही हैं तो इन आसान डिजाइनें बना सकती हैं –

फूल वाली आकर्षक डिजाइन

flower-rangoli

रंगोली में फूल वाली डिजाइन काफी अच्छी लगती है। आप फूल बनाकर अपनी मनपसंद की डिजाइन इसमें बना सकती हैं, साथ ही तरह-तरह की रंगों से इसमें रंग भरें। फूल वाली रंगोली बेहद सुंदर दिखती हैं।

मोर वाली रंग-बिरंगी डिजाइन

mor-rangoli

अगर आपको रंगोली बनाना पसंद है तो आप मोरी वाली डिजाइन भी बना सकती हैं। मोर वाली रंगोली देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। आप इनमें बैंगनी, गुलाबी व नीले रंग भरकर रंगोली को और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः-धनतेरस पर अनन्या पांडे ने अपनी कमाई से खरीदा नया घर, शेयर की पहली झलक

पैटर्न वाली रंगोली

geomatrical-design-rangoli

आप पारंपरिक डिजाइन वाली रंगोली से हटकर इस साल कुछ अलग बनाएं। इसके लिए पैटर्न डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। जैसे आप चैकोर, षटकोण या गोल आकार का बना सकती हैं। इसके लिए आप गोल ढक्कन, चूड़ी व स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)