Home उत्तर प्रदेश डीआईजी होमगार्ड संजीव कुमार शुक्ला सस्पेंड, जिला कमांडेंट के तबादलों पर उठाये...

डीआईजी होमगार्ड संजीव कुमार शुक्ला सस्पेंड, जिला कमांडेंट के तबादलों पर उठाये थे सवाल

19 IPS officers shifted in UP.

लखनऊः उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) होमगार्ड, झांसी (बुंदेलखंड) संजीव कुमार शुक्ला को निलम्बित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई आचरण नियमावली के तहत की गई है। अपर मुख्य सचिव, होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि जून के महीने में बड़े पैमाने पर होमगार्ड जिला कमांडेंट का तबादला हुआ था।

इस सम्बंध में डीआईजी संजीव शुक्ल ने शासन के निर्णय के खिलाफ आवाज उठाते हुए कई तरह के सवाल खड़े किये थे। उन्होंने होमगार्ड अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप पर भी मैसेज भेजे थे, जिसमें यह आरोप लगा था कि उनके द्वारा अनावश्यक रूप से अधिकारियों को भड़काने का प्रयास किया गया है। जबकि शासन का इस मामले में कहना था कि कमांडेंट के सभी तबादले नियमों के अनुरूप किए गए थे।

यह भी पढ़ेंःमिजोरम की आर्थिक नाकेबंदी समाप्त, परिवहन व्यवस्था बहाल

अब जब इस पूरे प्रकरण में प्रथमदृष्टया डीआईजी आचरण नियमावली के तहत दोषी पाए गए तो उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले तक संजीव अयोध्या में मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उन्हें डीआईजी (होमगार्ड) के पद पर पदोन्नति देकर झांसी जिले में स्थानांतरण किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version