Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

डायबिटीज, दिल की बीमारियों को दूर करता है गुणकारी खजूर

dates

लखनऊः खजूर के बारे में जानते तो सभी लोग होंगे, लेकिन इसके गुणों के बारे में काफी कम लोग ही जानते होंगे। अक्सर लोग खजूर का सेवन कभी-कभार ही सिर्फ स्वाद के लिए करते हैं, पर स्वाद में मीठा लगने वाला ये खजूर आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। खजूर का सेवन नाश्ते के रूप में प्रतिदिन किया जा सकता है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन सवाल यह है कि खजूर खाने का सही वक्त और सही मात्रा क्या है। दरअसल, 2-4 खजूर को वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले खाना चाहिए। क्योंकि ये आपके शरीर में एनर्जी के स्तर को बरकरार रखने में मदद करता है। खजूर का फाइबर कंटेंट यह सुनिश्चित करता है कि पेट लंबे समय तक भरा रहे और आपको जल्दी भूख न लगे। खजूर में इसके अलावा भी और कई गुण पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक हैं। जानते हैं खजूर के उन गुणों के बारे में।

अक्सर गर्मियों में अधिक मात्रा में पाया जाने वाला खजूर हमारे शरीर को पोषण देता है। इतना ही नहीं खजूर में कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा कई मायनों में गुणकारी खजूर आंतों के कीड़े मारने और महत्वपूर्ण अंगों को साफ करने में भी काफी मदद करता है। साथ ही खजूर हमारे दिल और यकृत के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी काफी सहायक है। इसके लिए खजूर को सुबह जल्दी खाना चाहिए, जिससे कि उनकी ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। कुछ अध्ययनो में ये भी पता चला है कि सेहत के लिए लाभकारी खजूर शक्ति में भी सुधार लाता है। साथ ही कामोत्तेजक के रूप में भी काफी लाभ देता है। इसके अलावा खजूर त्वचा और बालों के लिए भी काफी कारगर है। खजूर में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जिससे ये हमारे बालों और चेहरे पर एक अलग ही निखार या चमक लाने में काफी सहायक होता है।

यह भी पढ़ेंःकार्तिक आर्यन की कोरोना रिपोर्ट आयी नेगेटिव, मजेदार अंदाज में बोले-14...

इतना ही नहीं खजूर और भी कई मामलों में काफी कारगर और लाभकारी है। जो लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं उनके लिए खजूर काफी लाभकारी हैं। खजूर वजन को घटाते हैं। इसके अलावा कब्ज की परेशानी झेल रहे लोग भी खजूर का इस्तेमाल कर इस गंभीर समस्या से निज़ात पा सकते हैं। खजूर हड्डियों के रोगों के इलाज में भी काफी कारगर है। वहीं ये प्रतिरक्षा को भी मजबूत करता है। वहीं खजूर मस्तिष्क के रोगों में भी काफी मदद करता है। इसके अलावा गुणकारी खजूर हृदय सम्बंधी स्वास्थ्य में काफी सुधार करता है। हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी में भी खजूर के सेवन से काफी राहत मिलती है। इतना ही नहीं देखने में छोटे नज़र आने वाले खजूर अल्जाइमर या विभिन्न प्रकार के कैंसर व अन्य पुरानी गंभीर बीमारियों को भी रोकते हैं। विशेषज्ञ रोजाना खजूर खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा डायबिटीज और प्री डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी खजूर के सेवन से काफी फायदा होता है, क्योंकि खजूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट तत्व शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं। जिससे वो इन डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने में काफी हद तक राहत प्रदान करते हैं। खजूर में कई अन्य पोषक तत्वों और यौगिकों के साथ पॉलीफेनोल भी उच्च मात्रा में होते हैं, जो इंसुलिन प्रतिरोध में सहायता करते हैं।